सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Businessman shot, under treatment at DMCH

Bihar News: दरभंगा में रेस्टोरेंट और वाटर पार्क मालिक को लगी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबा उगना मंदिर के पास सेनापथ मुहल्ले में शुक्रवार को अपराधियों ने वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू को गोली मार दी।

Bihar News : Businessman shot, under treatment at DMCH
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Trending Videos

दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के बाबा उगना मंदिर के पास स्थित सेनापथ मुहल्ले में शुक्रवार को अपराधियों ने वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अनवर कमाल मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मरीज के होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

बताया जाता है कि नगर थाना से कुछ ही दूरी पर घात लगाए बदमाशों ने रेस्टोरेंट के मालिक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट के निचले हिस्से में लगी, जिससे काफी मात्रा में रक्तस्राव होने के कारण वह बेहोश हो गया। हालांकि घटना के संबंध में परिजनों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है।

घटना के बाद डीएमसीएच में घायल युवक के समर्थकों की काफी भीड़ जुट गई है। वहीं सेनापथ मोहल्ले में एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद में मो. लड्डू को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मरीज के होश में आने के बाद फर्दबयान लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेम्पो चार्जिंग को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed