सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali young man from Vaishali has secured102 rank result in the UPSC exam hajipur news

Bihar: ऑनलाइन और सेल्फ स्टडी का कमाल! अभिषेक चौहान ने UPSC में हासिल की 102वीं रैंक, बिहार का नाम किया रोशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 11:43 AM IST
Bihar News Vaishali young man from Vaishali has secured102 rank result in the UPSC exam  hajipur news
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है और बिहार के बच्चों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। इस परीक्षा में हाजीपुर निवासी अभिषेक चौहान ने अपने दूसरे प्रयास में 102वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। अभिषेक की इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पिता और माता का प्रेरक योगदान
अभिषेक के पिता अभय कुमार सिंह हाजीपुर स्थित आरएन कॉलेज में फिलॉसफी के प्रोफेसर हैं और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में कुल सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनकी माता अनुराधा राजपूत ने बताया कि उन्होंने बेटे की हर जरूरत का ख्याल रखा और पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। अभिषेक को उनकी मां के हाथ का खाना बहुत पसंद है, इसलिए हर रोज वे अभिषेक के पसंद का खाना बनाती थीं।

घर से की तैयारी और ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल
अभिषेक ने पूरी तैयारी हाजीपुर के दिग्गी पश्चिमी इलाके स्थित अपने घर से की। उन्होंने बताया कि किताबों के अलावा उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कोचिंग का भी इस्तेमाल किया। अभिषेक ने कहा कि घर से तैयारी करना उनके लिए आसान था और इससे उन्हें संतुष्टि मिली। उन्होंने यह भी कहा कि मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने के बावजूद उन्हें पब्लिक सर्विस का काम ज्यादा संतोषजनक लगा।

अभिषेक ने दसवीं तक की पढ़ाई पुरुलिया स्थित राम कृष्ण मिशन स्कूल से की, जबकि 12वीं हाजीपुर से पूरी की। उन्होंने 12वीं में ही आईआईटी क्रैक किया और अपनी पढ़ाई पूरी कर एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। इसके बाद UPSC की तैयारी के लिए उन्होंने घर लौटकर पढ़ाई की और सफलता हासिल की। अभिषेक मूलरूप से समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर के रहने वाले हैं। उनके दादा गया सिंह राजा जान पंचायत के 25 साल तक मुखिया भी रह चुके हैं। अभिषेक की बड़ी बहन मेधा चौहान पीएचडी कर रही हैं और शादीशुदा हैं।

जूलॉजी विषय से UPSC में सफलता
अभिषेक ने जूलॉजी विषय से UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो यह साबित करता है कि छोटे शहर और सीमित संसाधनों के बावजूद भी कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता हासिल की जा सकती है। अभिषेक ने कहा कि उनकी सफलता में माता-पिता, दोस्त और तैयारी में साथ देने वाले सभी लोगों का योगदान है। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि घर पर बैठकर भी तैयारी संभव है और ऑनलाइन संसाधनों का सही उपयोग करके सफलता हासिल की जा सकती है। अभिषेक की उपलब्धि ने पूरे हाजीपुर और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल बना दिया है, और भारी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 5वें प्रयास में शुभम ने यूपीएससी किया क्रैक

07 Mar 2026

Jollygrant: लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर रानीपोखरी में ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

06 Mar 2026

सीतापुर: छठें प्रयास में शिक्षिका के पुत्र अबुजर अंसारी को मिली सफलता, अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत

06 Mar 2026

आखिरकार आ गया बड़ा दिन...कल JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar , मीटिंग में हुआ एलान!

06 Mar 2026

Nitish-JDU नेताओं की मीटिंग खत्म, CM बोले- 'राज्यसभा जाऊंगा'...जानें बंद कमरे में क्या-क्या हुआ?

06 Mar 2026
विज्ञापन

UPSC में आई चौथी रैंक, Raghav ने Amar Ujala को बताया अपना 'सक्सेस मंत्र'

06 Mar 2026

Bihar News: दिनभर चली गोलियों की गूंज, सुबह युवक को मारी गोली, शाम को प्रतिशोध में किशोर पर फायरिंग

06 Mar 2026
विज्ञापन

बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास UPSC में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे

06 Mar 2026

एचबीएसई 12वीं की परीक्षा: फरीदाबाद के छात्रों ने साझा किए इतिहास और जीव विज्ञान के पेपर के अनुभव

06 Mar 2026

हाथरस में हरिआई अस्पताल की जमीन कराई कब्जा मुक्त, जेसीबी से तोड़ा निर्माण

06 Mar 2026

अलीगढ के माथुरा रोड स्थित हाजीपुर चौहट्टा पर महाकाल मंदिर का भूमि पूजन

06 Mar 2026

Video: लोक गायकों के नाम रही बुशहर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या

06 Mar 2026

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं को विशेष दर्शन की मिलेगी सुविधा

06 Mar 2026

Rudraprayag: प्रहरी पड़ाव अभियान के तहत फेगू गांव में लगी रात्रि चौपाल

06 Mar 2026

बाराबंकी: जमीन विवाद में अधिवक्ता को गोली मारकर घायल किया गया, मौके पर पहुंची पुलिस

06 Mar 2026

बहराइच: गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर बालक को बनाया निवाला, नाराज ग्रामीणों ने जाम की रोड

06 Mar 2026

फरीदाबाद: स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की आहट से जिला अस्पताल में बढ़ी हलचल

06 Mar 2026

फरीदाबाद में जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

06 Mar 2026

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की डिजिटल सहेली की स्थापना, 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की टीम रहेगी तैनात

06 Mar 2026

नूंह पुलिस को बड़ी सफलता, करोड़ों की ज्वेलरी चोरी मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

06 Mar 2026

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर हॉल में आवारा कुत्तों का आतंक

06 Mar 2026

Chamoli: तोलियों और उमासैण में नहीं सड़क, पैदल चढ़ाई पार कर डंडी में बीमार को पहुंचा रहे हैं अस्पताल

06 Mar 2026

Chamoli: रात्रि प्रवास के लिए सेम डुंगरा पहुंची माता अनसूया की रथ यात्रा, दर्शन को उमड़े भक्त

06 Mar 2026

Meerut: एआई की मदद से वंशिका भगत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, हासिल की 809वीं रैंक

06 Mar 2026

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

06 Mar 2026

कारोबारी संदीप बंसल से रॉयल बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख की मांगी रंगदारी

06 Mar 2026

VIDEO: 'देश में जिसको रहना है वंदे मातरम कहना होगा', काशी में बोले डिप्टी सीएम

06 Mar 2026

Rudraprayag: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सूचना देने को हेल्पलाइन जारी

06 Mar 2026

Rudraprayag: विजयनगर में गदेरे पर कॉजवे निर्माण से लगा लंबा जाम

06 Mar 2026

नवजात के नामकरण पर विवाद, पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

06 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed