सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dehradun police arrested murder accused committed murder two months after marriage absconding Bihar

Bihar: बिहार में छिपा था पत्नी का हत्यारा, उत्तराखंड पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के आमाही गांव से देहरादून पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी बिरजू राम को गिरफ्तार किया। आरोपी पर शादी के दो महीने बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी पूजा कुमारी को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के बाद फरार होने का आरोप है। मोबाइल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Dehradun police arrested murder accused  committed murder two months after marriage absconding Bihar
आरोपी बिरजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के आमाही गांव से देहरादून पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक आमाही गांव निवासी चमेली राम का बेटा बिरजू राम है। आरोपी ने शादी के महज दो महीने बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था। घटना के बाद उत्तराखंड के देहरादून जनपद के नेहरू कॉलोनी थाना में कांड संख्या 24/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। देहरादून पुलिस ने मोबाइल और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर ट्रैक करते हुए दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के उसके पैतृक गांव आमाही से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।



शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना के एसआई संजीत कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को दरभंगा निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र राम की बेटी पूजा कुमारी की शादी चमेली राम के बेटे बिरजू राम के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर पति बिरजू अपनी पत्नी पूजा को प्रताड़ित करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई को बताई थी प्रताड़ना की बात
पूजा कुमारी ने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी अपने भाई प्रियांशु को दी थी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पति बिरजू की प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने 9 दिसंबर 2025 को आत्महत्या कर ली। इस तरह शादी के महज दो महीने बाद ही पूजा दहेज की बलि चढ़ गई।


मोबाइल सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद से आरोपी बिरजू राम लगातार फरार चल रहा था। देहरादून पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रैक किया। इसके बाद दरभंगा पुलिस के सहयोग से बिरौल थाना क्षेत्र के आमाही गांव से उसे गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: श्मशान घाट पहुंचने से 100 मीटर पहले पलटी शव यात्रा की बस, मातम के बीच मची चीख-पुकार, कई घायल

न्यायिक प्रक्रिया के बाद देहरादून ले गई पुलिस
बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद देहरादून पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। मामले की आगे की जांच देहरादून पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed