सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 18 May 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:01 AM, 18-May-2026

Patna Encounter: बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही बिहार पुलिस, शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपियों का किया एनकाउंटर

Patna: पटना के अगमकुआं में शिक्षक शंभू कुमार को गोली मारकर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवत नगर इलाके में कार्रवाई की। और पढ़ें
08:53 AM, 18-May-2026

Bihar: बिहार में छिपा था पत्नी का हत्यारा, उत्तराखंड पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के आमाही गांव से देहरादून पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी बिरजू राम को गिरफ्तार किया। आरोपी पर शादी के दो महीने बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी पूजा कुमारी को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के बाद फरार होने का आरोप है। मोबाइल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। और पढ़ें
08:34 AM, 18-May-2026

Bihar: श्मशान घाट पहुंचने से 100 मीटर पहले पलटी शव यात्रा की बस, मातम के बीच मची चीख-पुकार, कई घायल

Bihar: पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में रविवार रात शव यात्रा लेकर जा रही एक बस श्मशान घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जो मसौढ़ी के केवाली गांव से अंतिम संस्कार के लिए फतुहा जा रहे थे।  और पढ़ें
08:13 AM, 18-May-2026

Bihar News: सावधान! कभी भी गिर सकते हैं बिहार के यह नौ पुल; IIT पटना की जांच टीम की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

विपक्ष लगातार बिहार में पुलों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता आ रहा है। हाल में ही विक्रमशिला पुल के एक हिस्से गिरने के बाद सरकार ने पुलों की जांच करवाई। अब जांच रिपोर्ट में कई पुलों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें
08:04 AM, 18-May-2026

Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, एक बोगी जली

Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रेलवे ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
07:51 AM, 18-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Politics: सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  बेटे चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने का दर्द जाहिर करते हुए कहा कि सरकार बचाने में उनके परिवार की बड़ी भूमिका रही, लेकिन अब उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।   और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed