{"_id":"6a0a95f6594610e5b10896da","slug":"farrukhabad-criminal-flees-while-being-taken-for-medical-examination-arrested-following-police-encounter-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: डाक्टरी परीक्षण को ले जाते समय भागा बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: डाक्टरी परीक्षण को ले जाते समय भागा बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेपुर थाने के गांव कुइयां गांधी में अधिवक्ता राजेश पाठक के भाई के घर लूट की घटना में ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। रविवार देर रात पुलिस दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी, तभी रास्ते से आरोपी कुलवंत भागने लगा। सिपाहियों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर दो पुलिस पार्टियों को पकड़ने के लिए भेजा गया।
पुलिस को कुइया गांधी गांव के पास एक खेत में आरोपी छिपा दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुलवंत के गोली लग गईं। उसे गिरफ्तार कर सीएचसी राजेपुर और बाद में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। लुटेरे कुलबंत का कैदी वार्ड में इलाज चल रहा है। सीओ ईश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस पार्टियां भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन