सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Teenager Held Hostage in Home for Seven Days Three Arrested Including a Couple

UP: ई-रिक्शा वाले ने 'कोठे' पर उतारा, किशोरी को देह व्यापार के अड्डे पर बनाया बंधक, सात दिन बाद पुलिस ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 17 May 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में प्रेमी से मिलने जा रही किशोरी को ई-रिक्शा चालक ने कुटरा के एक मकान में देह व्यापार के लिए बंधक बना दिया था। उसे पुलिस ने मुक्त कराकर तीन आरोपियों को जेल भेजा है।

Farrukhabad Teenager Held Hostage in Home for Seven Days Three Arrested Including a Couple
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकली किशोरी को देह व्यापार के लिए अपहरण कर घर में बंधक बना लिया गया। सात दिन बाद पुलिस ने किशोरी को तलाश कर बंधनमुक्त कराया। इसके साथ ही शनिवार को फतेहगढ़ के कुटरा से दंपती व एक महिला को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस को उस ई-रिक्शा चालक की तलाश है, जो किशोरी को कुटरा लेकर गया था।


क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी आठ मई को दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजन ने खोजबीन की तो पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार को मां ने किशोरी को ले जाने के आरोप में फतेहउल्लापुर निवासी गौरव व कादरीगेट के खानपुर के अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी की तलाश में दबिश दी
छानबीन के बाद मामले की विवेचना कर रहे दरोगा कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी खुशबू के घर में किशोरी की तलाश में दबिश दी। वहां पुलिस को किशोरी मिल गई। पुलिस ने खुशबू, बरेली के थाना सुभाष नगर के करगैना निवासी अनिल यादव व उसकी पत्नी हेमा को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी से घरेलू व गलत काम कराना चाहते थे
देर रात अपर पुलिस अधीक्षक सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय व फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय ने थाने पहुंच मामले की जानकारी ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोरी को डरा धमकाकर घर में बंद कर लिया था। वह किशोरी से घरेलू व गलत काम कराना चाहते थे।

ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरी थी किशोरी
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। विवेचक के मुताबिक किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरी थी। बाहर निकलने के बाद वह प्रेमी से मिलने खानपुर जाने के लिए रिक्शा में बैठ गई। इसके बाद रिक्शा चालक उसे कुटरा ले गया और घर में बंद कर दिया।

दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल
शनिवार को पुलिस ने पहले से दर्ज प्राथमिकी में बंधक बनाने, धमकी देने, अपहरण आदि की धाराओं की बढ़ोतरी की है। दोपहर को तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि किशोरी को सकुशल तलाश कर लिया गया है। दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों का चालान कर दिया गया।

देह व्यापार का होता है धंधा, दिन भर आते थे लोग
फतेहगढ़ कोतवाली के कुटरा गांव में आरोपी देह व्यापार का धंधा काफी लंबे समय से चला रहे हैं। इसके अलावा शहर के कुछ स्थानों पर भी घरों में यह काम होते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ किसी ने गलत काम नहीं किया लेकिन वहां कई महिलाएं थीं। दिनभर लोग आते-जाते थे। वह डरी सहमी थी कि उसके साथ भी कुछ न हो जाए। फिलहाल पुलिस रिक्शे वाले की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed