{"_id":"6a09f3b8d347e011d30a7763","slug":"kanpur-father-accused-of-murdering-twin-daughters-slits-his-throat-in-jail-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुड़वां बेटियों के हत्यारोपी पिता ने जेल में काटा अपना गला, घिसी हुई धारदार थाली का किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुड़वां बेटियों के हत्यारोपी पिता ने जेल में काटा अपना गला, घिसी हुई धारदार थाली का किया इस्तेमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 17 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार
जुड़वां बेटियों के हत्यारोपी पिता ने जेल में अपना गला काट लिया। घटना रविवार दोपहर की है। बंदियों की सूचना पर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जुड़वां बेटियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता शशिरंजन मिश्रा ने रविवार दोपहर अपना गला काट लिया। उसने बंदियों को खाना खाने के लिए मिलने वाली थाली को घिसकर धारदार हथियार के रूप में इस्तेमाल कर घटना की। पुलिस ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया।
नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर के ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ती फेज-दो अपार्टमेंट निवासी शशिरंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। 18 अप्रैल की रात उसने अपनी जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि गला घोटने के बाद गर्दन पर चापड़ रख उस पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद से वह जेल में ही बंद है।
सूत्रों के अनुसार दोनों बेटियों की हत्या करने के अपराध बोध पर आरोपी काफी तनाव में है। उसने खाना खाने के लिए मिली स्टील की थाली को धारदार बनाकर खुद की गर्दन काट ली। दर्द होने पर चीखा तो साथी बंदियों और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की अनुमति के बाद उसे वापस जेल ले जाया जाएगा।