सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Four smugglers arrested at Darbhanga airport on information passenger, Rs 11 lakh recovered

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से पकड़े गए यात्री से खुला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 4 गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए यात्री मोहन यादव को 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने समस्तीपुर और बिरौल से चार तस्करों को पकड़ा और करीब पांच किलो गांजा व 11.35 लाख रुपये बरामद किए।

Bihar News : Four smugglers arrested at Darbhanga airport on  information  passenger, Rs 11 lakh recovered
गिरफ्तार तस्कर की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट से चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने के दौरान गांजा के साथ गिरफ्तार यात्री मोहन यादव की निशानदेही पर पुलिस ने बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। दरभंगा पुलिस ने समस्तीपुर जिले के तीन लोगों समेत कुल चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब पांच किलो गांजा और 11 लाख 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Trending Videos

गिरफ्तार तस्करों की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र निवासी प्रीतम कुमार, रविंद्र कुमार सिन्हा और उसके बेटे राजू सिंह तथा दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी नरेश यादव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि एयरपोर्ट से गिरफ्तार यात्री मोहन यादव ने अपने गांव के ही नरेश यादव से 7 हजार रुपये ऑनलाइन पेटीएम के जरिए गांजा खरीदा था। इसके बाद वह चेन्नई जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर सामान की स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ। बैग की तलाशी लेने पर 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। सदर थाना पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया।


पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो परीक्षार्थियों की जान ली; मुजफ्फरपुर और भोजपुर से गयाजी आए थे परीक्षा देने 

पूछताछ के बाद दरभंगा पुलिस ने सबसे पहले समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में छापेमारी कर प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया। उसके घर से 2 किलो 940 ग्राम गांजा और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविंद्र कुमार और उसके बेटे राजू सिंह को गिरफ्तार किया, जिनके घर से करीब दो किलो गांजा और 10 लाख 53 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने आए यात्री मोहन यादव को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर समस्तीपुर जिले से तीन और दरभंगा जिले के बिरौल से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed