सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :IndiGo flight Mumbai diverted to Varanasi, passenger protest, flight arrived in Darbhanga

Bihar: मुंबई-दरभंगा इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई, यात्रियों के विरोध के बाद वापस पहुंची; जानें वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई से दरभंगा आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 535 को अचानक वाराणसी डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। विरोध के बाद विमान दोबारा उड़ा और दरभंगा में सुरक्षित उतरा, जबकि देरी से कई फ्लाइट प्रभावित रहीं।

Bihar News :IndiGo flight Mumbai diverted to Varanasi, passenger protest, flight arrived in Darbhanga
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 535 को अचानक वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट के डायवर्ट होते ही विमान में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रोके जाने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए विमानन कंपनी ने दोबारा टेकऑफ का निर्णय लिया। इसके बाद फ्लाइट ने करीब 1:35 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि, फ्लाइट को डायवर्ट करने के कारणों की जानकारी कंपनी ने यात्रियों को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1405 करीब 26 मिनट की देरी से दरभंगा पहुंची। वहीं, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 लगभग एक घंटे की देरी से लैंड हुई। कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट 6E 7234 32 मिनट देर से पहुंची, जबकि बेंगलुरु से अकासा एयर की फ्लाइट QP 1513 करीब 38 मिनट विलंबित रही।


पढ़ें: बंद कमरे में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले मिला था पदभार; विभाग में हड़कंप

मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 535 भी निर्धारित समय से 45 मिनट देर से पहुंची। इसके अलावा, अकासा एयर की फ्लाइट QP 1239 करीब 35 मिनट और हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट 6E 537 करीब 45 मिनट देरी से पहुंची।

वहीं, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही दरभंगा एयरपोर्ट पर उतर गई, जबकि स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 495 लगभग 35 मिनट देरी से पहुंची। आज दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 18 फ्लाइटों का आवागमन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed