{"_id":"69f2115a72e509a8c108d3ab","slug":"bihar-news-lack-of-airport-apron-space-ndigo-flight-diverted-to-durgapursecond-time-in-three-days-indigo-plane-circled-air-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4223544-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक हुई डायवर्ट, दुर्गापुर में सुरक्षित लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक हुई डायवर्ट, दुर्गापुर में सुरक्षित लैंडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे खाली नहीं होने के कारण दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 को दुर्गापुर डायवर्ट करना पड़ा। बाद में रनवे उपलब्ध होने पर विमान ने शाम 4:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षित पहुंचने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
दरभंगा एयरपोर्ट
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट पर महज तीन दिनों के भीतर एक बार फिर उड़ानों के प्रबंधन को लेकर स्थिति असहज हो गई। दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 को रनवे पर तत्काल जगह नहीं मिलने के कारण दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस अचानक हुए बदलाव से विमान में सवार यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा और चिंता का सामना करना पड़ा।
दुर्गापुर डायवर्ट हुआ प्लेन
जानकारी के अनुसार, उस समय दरभंगा एयरपोर्ट पर पहले से बेंगलुरु और हैदराबाद से आई उड़ानों के यात्री बोर्डिंग और लैंडिंग की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ देर तक चक्कर लगाया, लेकिन लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर एयरपोर्ट प्राधिकरण ने विमान को दुर्गापुर डायवर्ट कर दिया।
यात्रियों ने ली राहत की सांस
कुछ समय बाद जैसे ही दरभंगा से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट ने उड़ान भरी और रनवे खाली हुआ, दुर्गापुर से इंडिगो का विमान दोबारा उड़ान भरकर शाम करीब 4:30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इसके बाद विमान निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
ये भी पढ़ें- अब बिहार में ही बन रहा भविष्य; डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी बोले- शिक्षा के लिए छात्रों का पलायन घटा
कई उड़ानें निर्धारित समय से देर से पहुंचीं
दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार को कई अन्य उड़ानें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

- दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1405 निर्धारित समय पर 11:55 बजे लैंड हुई।
- मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 लगभग 1 घंटा 20 मिनट की देरी से 12:25 बजे पहुंची।
- कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7234 करीब 45 मिनट देरी से 12:35 बजे लैंड हुई।
- हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 537 निर्धारित समय से 17 मिनट देरी से 2:27 बजे पहुंची।
- दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की एक अन्य फ्लाइट भी लगभग 14 मिनट विलंब से 4:34 बजे दरभंगा पहुंची।
- लगातार हो रही उड़ानों की देरी और डायवर्जन की घटनाओं ने एयरपोर्ट की क्षमता और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।