पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : major accident averted lightning struck dome Jaleshwar Nath Mahadev Temple

Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से 150 साल पुराने जलेश्वर नाथ मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Mon, 29 Jun 2026 03:08 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 03:08 PM IST
सार

दरभंगा के हायाघाट स्थित 150 वर्ष पुराने जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर में मौजूद करीब 25 श्रद्धालु सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत और संरक्षण की मांग की।

विज्ञापन
Bihar News : major accident averted lightning struck  dome Jaleshwar Nath Mahadev Temple
मंदिर का टूटा गुम्बद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली (ठनका) गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  सात साल की उम्र में बिहार के गीतांक ने मचाया धमाल, इस खेल में जीता स्वर्ण पदक; अब चीन जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

बताया जाता है कि रविवार रात से जिले में तेज मेघगर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान सोमवार सुबह आकाशीय बिजली मंदिर के गुंबद पर गिर गई, जिससे करीब 150 वर्ष पुराने मंदिर का गुंबद टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण दरभंगा महाराज रमेश्वर सिंह की पत्नी महारानी लक्ष्मेश्वरी ने कराया था। यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed