Bihar News: अवैध संबंध के विरोध का खौफनाक अंत, विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति और ससुराल के लोग फरार
Bihar News: दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विस्तार
दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट में एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान मुस्तकीम की पत्नी गजाला परवीन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतका के पति का था अवैध संंबंध
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या ससुराल वालों ने मिलकर की है और घटना के बाद सभी फरार हो गए हैं। उसने यह भी कहा कि उन्हें बहन के बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, गजाला परवीन को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पति मुस्तकीम का किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसको लेकर गजाला ने महिला थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मृतका के दोनों बच्चों को भी छिपा दिया गया
बताया जा रहा है कि घटना के बाद शव को घर में बंद कर ससुराल वाले फरार हो गए। वहीं मृतका के दोनों बच्चों को भी छिपा दिया गया है और मायके पक्ष के लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: स्कूल में ‘मटन पार्टी’ का विरोध पड़ा भारी; छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रधानाध्यापक निलंबित
एक हफ्ते पहले भी हुई थी मारपीट
मृतका के भाई ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी गजाला के साथ पति और ससुराल वालों ने मारपीट की थी, जिसके बाद वह मायके चली आई थी। बाद में परिजनों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद उसे ससुराल भेज दिया गया था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः उसकी बहन की हत्या कर दी गई। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.