सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police reached house of absconding accused in love jihad in Bihar case notice pasted after beating drums

Bihar News: लव जिहाद मामले में फरार आरोपी के घर पहुंची पुलिस, डुगडुगी बजाकर चस्पा किया गया इश्तेहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा में कथित लव जिहाद मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के निर्देश पर मुख्य आरोपी मो. सितारे के घर इश्तेहार चस्पा कर डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा की गई है। पुलिस ने जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है।

Police reached house of absconding accused in love jihad in Bihar case notice pasted after beating drums
आरोपी के घर दुगडूगी बजाकर इश्तेहार चिपकाती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद मामले में फरार चल रहे आरोपी मो. सितारे के घर पर दरभंगा पुलिस ने न्यायालय से जारी इश्तेहार चस्पा किया है। साथ ही डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Trending Videos


आरोपी पर हिंदू नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप
बताया जाता है कि आरोपी पर एक हिंदू नाबालिग लड़की का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देने का आरोप है। घटना के दो महीने बीतने के बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दो दिनों के भीतर लड़की की बरामदगी सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है। घटना 28 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। परिजनों ने तीन–चार दिनों तक बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 5 फरवरी 2026 को कमतौल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा है आरोपी
परिजनों के अनुसार, मुख्य आरोपी मो. सितारे पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि 4 सितंबर 2025 को आरोपी और उसके भाइयों ने उनके घर में लूटपाट की थी। इस मामले में कमतौल थाने में प्राथमिकी संख्या 195/25 दर्ज की गई थी और आरोपी जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद वह बदला लेने की धमकी दे रहा था।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक अभियुक्तों में मो. सितारे नदाफ, मो. चमन, मो. अनवर (तीनों पिता मो. जमाहिर नदाफ), मो. जमाहिर नदाफ तथा जमीला खातून (पति जमाहिर नदाफ) शामिल हैं। सभी आरोपी कुम्हरौली गांव, थाना कमतौल के निवासी बताए जाते हैं। इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घर बंद मिलने और मोबाइल लोकेशन ट्रेसलेस रहने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लड़की की बरामदगी के लिए की जा रही छापेमारी
पुलिस ने आरोपियों के घरों और उनके रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की है। नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और लड़की की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed