सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prohibition Department team attacked ASI three police personnel injured Bihar

Bihar News : बिहार में पुलिस पर फिर हमला; ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, शराब से जुड़ा है मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें ASI सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Prohibition Department team attacked ASI three police personnel injured Bihar
हमले में घायल ASI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला में छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में ASI विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही सतीश कुमार और शामभवी रानी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


अवैध शराब की सूचना पर गई थी पुलिस टीम
मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि धरौड़ा के दलित टोला में अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना पर मद्य निषेध थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार अपनी टीम के साथ गांव में छापेमारी करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस को देखते ही हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सड़क पर बिखर गया जीवन: ट्रेलर ने ली युवक की जान, परिवार में मातम
 
अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार, गांव में पुलिस तैनात
बताया जाता है कि अंधेरा होने के कारण हमला करने के बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed