फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar-News-Samastipur-Youth-Drowns-in-Baya-River-Rescue-Operation-Delayed

बिहार में हादसा: निर्माणाधीन पुल के चौथे पाया के पास नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ के इंतजार में बीते तीन घंटे

Wed, 14 Oct 2026 05:34 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित मऊ अखाड़ा घाट पर चाची के वर्षी क्रियाकर्म के दौरान स्नान करने गया 35 वर्षीय राजीव कुमार साह बाया नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। सरकारी बचाव अभियान शुरू होने में देरी से नाराजगी है।

विज्ञापन
Bihar-News-Samastipur-Youth-Drowns-in-Baya-River-Rescue-Operation-Delayed
समस्तीपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के अखाड़ा घाट, मऊ में बुधवार को बाया नदी में स्नान करने के दौरान 35 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक अपनी चाची के वर्षी क्रियाकर्म के सिलसिले में परिजनों के साथ नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के चौथे पाया के पास वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। वहीं, घटना के करीब तीन घंटे बाद भी सरकारी स्तर पर बचाव अभियान शुरू नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लापता युवक की पहचान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी श्यामदेव साह के पुत्र राजीव कुमार साह उर्फ राजू (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजीव अपनी चाची के वर्षी क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ मऊ स्थित अखाड़ा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह निर्माणाधीन पुल के चौथे पाया के समीप गहरे पानी में डूब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पढे़ं: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष और सीओ, फिर लौटे
युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार और अंचलाधिकारी कुमार हर्ष घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि, घटना के करीब तीन घंटे बाद भी सरकारी स्तर पर बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों के अनुसार, थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी कुछ देर घटनास्थल पर रहने के बाद एसडीआरएफ की नाव के लिए उजियारपुर से तेल का कूपन लाने की बात कहकर लौट गए। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाए जाने की जानकारी दी गई है। सरकारी बचाव अभियान शुरू होने में देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

युवक के लापता होने से परिजन बेहाल
राजीव के नदी में डूबने की खबर मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। उधर, सरकारी स्तर पर बचाव अभियान शुरू होने में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। समाचार लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed