सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Three Youths Accused of Gang-Assaulting Minor Girl in Darbhanga; Police Launch Investigation

Bihar Crime: बिहार में नाबालिग लड़की से तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल-कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में नाबालिग लड़की को स्प्रे से बेहोश कर अगवा कर तीन युवकों ने कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशन शर्मा, ओकिल मुखिया और एक अज्ञात पर FIR दर्ज की गई है। BNS, POCSO, SC/ST व JJ एक्ट के तहत जांच चल रही है।

Bihar Crime: Three Youths Accused of Gang-Assaulting Minor Girl in Darbhanga; Police Launch Investigation
अगवा कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बिरौल-कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सीमा इलाके के एक गांव में रविवार की रात नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में किशन शर्मा (21), ओकिल मुखिया (20) और एक अन्य अज्ञात युवक (22) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos

 
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गांव के तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को उसके घर के पास स्प्रे जैसा कुछ पदार्थ छिड़ककर बेहोश किया और उसे अगवा कर लिया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान वह पड़ोस में रहने वाले संजय शर्मा के भूसा घर में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। परिजनों ने बेहोश लड़की को उठाकर रात में अपने घर ले गए। होश आने पर लड़की ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बिरौल थाना की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
 

Bihar Crime: Three Youths Accused of Gang-Assaulting Minor Girl in Darbhanga; Police Launch Investigation
बिरौल थाना पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

बिरौल थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट, SC/ST एक्ट और जे.जे. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांचकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed