फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two People Death head-on collision two bikes, Darbhanga Kamtaul State Highway.

Bihar: पिता के 15 दिन बाद इकलौते बेटे की मौत, दूसरे परिवार का भी बुझा चिराग; दो परिवारों के परिजन बेसुध

Thu, 09 Jul 2026 03:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 03:52 PM IST
सार

दरभंगा के कमतौल-दरभंगा स्टेट हाईवे पर गोपालपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है तथा मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News : Two People Death head-on collision two bikes, Darbhanga Kamtaul State Highway.
फाइल फोटो : अरमान व अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा कमतौल-दरभंगा स्टेट हाईवे पर गोपालपुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा घाट वार्ड संख्या-5 निवासी स्व. चंद्रदेव सहनी के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार तथा वार्ड संख्या-3 निवासी मोहम्मद अरमान (31) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अरमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल

परिजनों ने बताया कि अमित कुमार एक भाई और चार बहनों में इकलौता भाई था। करीब 15 दिन पहले उसके पिता की पंजाब में छत से गिरने से मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अमित पर आ गई थी और वही घर का एकमात्र कमाने वाला था। बताया गया कि वह अपनी जब्त बाइक छुड़ाने के लिए दरभंगा आया था। लौटते समय दोस्तों के साथ बाइक से घर जाते हुए यह हादसा हो गया।

वहीं, मोहम्मद अरमान तीन भाइयों और छह बहनों में थे। वह हैदराबाद में टाइल्स लगाने का काम करते थे और मोहर्रम के अवसर पर कुछ दिन पहले ही घर आए थे। बुधवार को वह अपने छोटे भाई को दरभंगा रेलवे स्टेशन छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


अरमान के नाना मोहम्मद निसरुल ने बताया कि अरमान ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

बेंता थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में कमतौल थाना पुलिस की मौजूदगी में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हादसे में घायल दो अन्य युवकों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed