सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Two person Death, One injured Attending wedding; deceased Marry on 30 April

Bihar News :शादी से पहले मातम, दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में फूलतोड़ स्टेट हाईवे-56 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News :Two  person Death, One  injured Attending  wedding; deceased  Marry on 30 April
कुशेश्वरस्थान थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में फूलतोड़ स्टेट हाईवे-56 पर उसरी घाट गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। मृतकों की पहचान नदी थाना क्षेत्र के कोला गांव निवासी शिवन निषाद के पुत्र विद्यानंद निषाद और स्वतंत्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र निवासी ब्रह्मदेव साह के पुत्र स्वतंत्र कुमार और नदी थाना क्षेत्र के सोमन कुमार राय शामिल हैं।
Trending Videos


30 अप्रैल को होनी थी शादी
बताया जा रहा है कि मृतक विद्यानंद निषाद आंध्र प्रदेश में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी, जिसके लिए वह करीब 10 दिन पहले ही अपने गांव आया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ के घर जाते समय हुआ हादसा
शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विद्यानंद समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कुशेश्वरस्थान पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्यानंद को मृत घोषित कर दिया।

घर और ससुराल में पसरा मातम
घटना के बाद मृतक के घर और उसके होने वाले ससुराल में कोहराम मच गया है। मां हीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही हैं। परिजन और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि विद्यानंद दो भाइयों में छोटा था। इधर, घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक स्वतंत्र कुमार की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!

इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। वहीं, दोनों घायलों को भी इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को जब्त कर लिया है और उसके मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed