सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wife her daughter beaten thrown out of house protesting against her husband's illicit relationship Bihar

Bihar: दरभंगा में दरिंदगी; पांच लाख की डिमांड न पूरी होने और अफेयर का विरोध करने पर राक्षस बना शराबी पति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति के अवैध संबंधों और शराबखोरी का विरोध करने पर ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

wife her daughter beaten thrown out of house protesting against her husband's illicit relationship Bihar
डीएमसीच में इलाज कराने पहुंची पीड़िता व परिजन
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के बियुनी गांव की 25 वर्षीय विवाहिता रश्मि कुमारी को उसके पति ने शराब पीने और अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। गंभीर रूप से घायल रश्मि को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने साथ छोटी बेटी को लेकर मायके पहुंची है, जबकि दो बच्चों को ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिया है।

Trending Videos


पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
घायल रश्मि ने बताया कि जब वह पति के शराब पीने और अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने का विरोध करती है, तो पति सहित ससुराल वाले उसकी पिटाई करने लगते हैं। पीड़िता के पिता शशिशेखर लाल ने आरोप लगाया कि उनके दामाद पुरुषोत्तम लाल देव, सास रेणु देवी और देवर परशुराम लाल देव ने मिलकर रश्मि के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2017 में हुई थी, लेकिन तब से ही उसके साथ लगातार प्रताड़ना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज में पांच लाख की मांग और मारपीट
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनका दामाद शादी के बाद से ही पैसों की मांग करता रहा है। दो दिन पहले भी उसने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर रश्मि के साथ अक्सर मारपीट की जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दामाद शराब का आदी है और उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इस संबंध में उन्होंने कुछ फोटो और वीडियो भी मीडिया को उपलब्ध कराए हैं। परिवार का कहना है कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद को मिला सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष! बिना वोटिंग ही सोनू बने चेयरमैन, जानें कैसे हुआ खेला?

पुलिस कार्रवाई का इंतजार, जान का खतरा
रश्मि की मां गीता देवी ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की जान को खतरा है, क्योंकि ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित कर रहा है। परिजनों का कहना है कि पहले भी इस मामले में मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल परिवार रश्मि के इलाज पर ध्यान दे रहा है और उसके बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed