सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man Death before wedding his girlfriend hospitalized they arry 26 April in darbhanga Bihar

Bihar: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां छाया मातम, शादी से पहले काल बनकर आया ट्रैक्टर और छीन ली दूल्हे की जिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक राकेश कुमार दास की मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों की शादी 26 अप्रैल को होनी थी और वे खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।  

young man Death before wedding his girlfriend hospitalized they arry 26 April in darbhanga Bihar
मृतक राकेश कुमार दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों की शादी 26 अप्रैल को होनी थी मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के देवराम अमेठी पंचायत के नमती गांव निवासी सुरेश दास के 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश अपनी होने वाली पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था, तभी इब्राहिमपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

Trending Videos


युवक ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे में राकेश कुमार दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेजा गया था, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम
मृतक के चाचा राजकुमार दास ने बताया कि राकेश की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। दोनों स्कूटी से लुलहवा चौक पर शादी के सामान की खरीदारी करने बहेड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध था। उनकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई। दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय हुई थी।

शादी से पहले उजड़ गई खुशियां
26 अप्रैल को होने वाली शादी से ठीक 9 दिन पहले हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जहां एक ओर युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर घायल मंगेतर की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बिहार में स्व-गणना का शुभारंभ, डोर-स्टेप विजिट से पहले मोबाइल से करा सकते हैं अपनी गणना

पुलिस की कार्रवाई
बहेड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed