सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young man stabbed in violent clas

Bihar: रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी को लेकर हुई खूनी जंग, दिनदहाड़े युवक पर कर दिया चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में रिसेप्शन पार्टी के दौरान कुर्सी को लेकर हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। कुछ युवकों ने कन्हैया दास पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका डीएमसीएच में इलाज जारी है।

Bihar News : young man stabbed in violent clas
डीएमसीच में इलाजरत कन्हैया दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेंता थाना क्षेत्र के दोनार चौक स्थित सहारा इंडिया वाली गली में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी से शुरू हुआ मामूली विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान 20 वर्षीय युवक कन्हैया दास पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बेंता थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos

घायल युवक के भाई कृष्णा दास ने बताया कि बीती रात मो. अयूब के बेटे की शादी के रिसेप्शन में भोज चल रहा था। इसी दौरान हंसी-मजाक में सतीश नामक युवक से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि, रात में ही समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया था और कन्हैया ने सभी से माफी भी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य कब बनेंगे?: शपथ ग्रहण की तारीख आई सामने, बिहार से दिल्ली रवाना होने पर आया अपडेट

लेकिन गुरुवार दोपहर कन्हैया दास गंगासागर तालाब के पास किसी काम से गया था, तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और छाती, पेट व कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया।

घायल की चाची किरण देवी ने बताया कि कन्हैया के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है। वह अपने भाई के साथ दादा-दादी के सहारे रह रहा है। उन्होंने कहा कि रात में समझौता होने के बावजूद आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed