सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident News: Bike rider Death in Road Accident returning darbhanga police

Bihar News: शादी से तेरह दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत, घर की खुशियां मातम में बदली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा-सहरसा स्टेट हाईवे-17 पर झमटा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक चंद्र किशोर चौपाल की मौत हो गई। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Bihar Road Accident News: Bike rider Death in Road Accident returning darbhanga police
शादी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्क हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा-सहरसा जाने वाली स्टेट हाईवे-17 पर झमटा गांव के पास बीती रात शादी से लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के अखतबाड़ा गांव निवासी दशरथ चौपाल के 19 वर्षीय बेटे चंद्र किशोर चौपाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना की पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

घटना के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल को होने वाली थी। बीती रात वह अपनी फुफेरी बहन की शादी से अपने घर, बिरौल थाना क्षेत्र के अखतबाड़ा लौट रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घर में भी चल रही थी शादी की तैयारी
परिजनों ने बताया कि चंद्र किशोर चौपाल बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपनी शादी के लिए गांव आया था। उसकी शादी 13 दिनों बाद, यानी 20 अप्रैल को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। इसी दौरान वह बीती रात अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने जाले थाना क्षेत्र के मनगर गांव गया था।

घटना की सूचना उसके मोबाइल फोन के जरिए स्वजनों तक पहुंची। खबर मिलते ही अखतबाड़ा और मनगर से स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, चंद्र किशोर बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करता था और अपनी शादी के लिए घर आया हुआ था। 20 अप्रैल को उसकी शादी बिरौल के पोखराम हरिपटनियां गांव में तय थी। परिवार में इसकी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया।


ये भी पढ़ें- Bihar: बहन की शादी से पहले घर से उठी भाई की अर्थी, खुशियों के बीच मातम; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चार भाइयों में तीसरे नंबर का चंद्र किशोर पूरे परिवार का सहारा था। जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। सोमवार सुबह गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद मां बदहवास होकर बार-बार "चंदू-चंदू" पुकारते हुए बेहोश हो जा रही हैं, वहीं पिता दशरथ चौपाल सदमे में खामोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed