सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA government has approved an additional Rs 700 crore for the construction of Darbhanga AIIMS Bihar News

Bihar: एम्स के लिए 700 करोड़ की अतिरिक्त राशि को मिली मंजूरी, दरभंगा में चल रहे निर्माण कार्य में आएगी तेजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में बन रहे बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी है। इससे कुल परियोजना लागत बढ़कर 1964 करोड़ रुपये हो गई है और निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

NDA government has approved an additional Rs 700 crore for the construction of Darbhanga AIIMS Bihar News
दरभंगा में प्रस्तावित एम्स का निर्माण कार्य जारी।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए एक राहत भरी खबर है। दरभंगा में प्रस्तावित बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मंजूरी दी है। अब सुस्त पड़े निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि पहले केंद्र सरकार ने एम्स निर्माण के लिए 1264 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। अब इस राशि को बढ़ाकर 1964 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Trending Videos

केंद्र सरकार द्वारा 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दिए जाने पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में स्वीकृत 1264 करोड़ रुपये मिले थे
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि 25 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दरभंगा एम्स के लिए पूर्व में स्वीकृत 1264 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 700 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना को नई गति और मजबूती मिलेगी।



ये भी पढ़ें- Bihar Crime: चाचा ने की एक ही परिवार के तीन बच्चों की निर्मम हत्या, खुद पर भी किया हमला, मचा कोहराम

एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू
एम्स के निर्माण स्थल सोभन में जमीन का बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं, बिहार सरकार की ओर से एकमीघाट से सोभन चौक (NH-27) तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। एम्स को आमस और दरभंगा रेलवे जंक्शन से जोड़ने के लिए 13 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

हालांकि, एम्स निर्माण कार्य में सुस्ती के कारण लोगों में थोड़ा संदेह बना हुआ था, लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त 700 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed