सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Akasa Direct Flight Darbhanga and Bengaluru from 5 April ticket booking open

Bihar News: दरभंगा से बेंगलुरु अब सीधी उड़ान, पांच अप्रैल से अकासा एयर की होगी शुरुआत; मिथिलांचल को बड़ी सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

अकासा एयर 5 अप्रैल से दरभंगा-बेंगलुरु के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू करेगी। टिकट बुकिंग चालू है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले स्पाइस जेट की सेवा बंद थी।

Bihar News :Akasa Direct Flight  Darbhanga and Bengaluru from 5 April ticket booking open
एयरपोर्ट दरभंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अकासा एयर 5 अप्रैल से इस रूट पर अपनी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। एयरलाइन के अनुसार यह उड़ान सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। फ्लाइट सुबह 9:40 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 12:15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान 12:50 बजे दरभंगा से बेंगलुरु के लिए रवाना होगा।

Trending Videos

इस नई सेवा को लेकर दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ समय से लोगों को सीधी उड़ान न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बिहार में फिल्मी स्टाइल से कैदी हुआ फरार, हथकड़ी खोलकर चलती गाड़ी से कूद गया; पुलिस वाले दंग

दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस पहल का स्वागत किया है। चैंबर के सचिव सुशील जैन ने बताया कि मिथिलांचल के बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी शिक्षा के लिए बेंगलुरु जाते हैं और वहीं नौकरी भी करते हैं। ऐसे में इस सेवा से उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच स्पाइस जेट की सीधी उड़ान सेवा बंद थी, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया समेत आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु में काम करते हैं या पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से उनके लिए यात्रा आसान होने की उम्मीद है। दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन सुरेका ने भी इस फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सेवा लंबे समय से लोगों की मांग थी। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने यह भी बताया कि दरभंगा से अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed