सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant arrived samastipur Nav Nirman Yatra

Bihar News: समस्तीपुर पहुंचकर प्रशांत किशोर ने फिर दोहराया ये संकल्प, नव निर्माण को लेकर शुरू किया कार्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर समस्तीपुर के रोसड़ा में बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत पहुंचे। उन्होंने संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

Prashant arrived samastipur Nav Nirman Yatra
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर में जन सुराज के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर पहुंचे। वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जिले के रोसड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और आने वाली रणनीति पर चर्चा की।

Trending Videos

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जन सुराज का यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सही मायनों में जनता की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि वे साथियों से संवाद करने, उनकी राय सुनने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराबबंदी कानून पर किया तंज
प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून पर तंज कसते हुए कहा कि यदि शराबबंदी कानून से महिलाओं को इतना ही फायदा हो रहा है, तो इसे पूरे देश में लागू क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ बिहार के लोगों को ही इसका तथाकथित फायदा क्यों मिल रहा है। एनडीए सरकार को बिहार के साथ ही पूरे देश में इसे लागू करना चाहिए, ताकि सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके।

जन सुराज के साथियों ने गांधी आश्रम, चंपारण से जो बिहार को बदलने का संकल्प लिया था, चुनाव परिणाम आने के बाद भी जन सुराज के साथी पीछे हटने वाले नहीं हैं। वे एक बार पुनः बिहार के नव निर्माण को लेकर कार्य शुरू करेंगे।


ये भी पढ़ें- Bihar News: मुंगेर में ‘बच्चा चोरी’ की साजिश नाकाम, दादी बनी ढाल, केमिकल छिड़क फरार हुईं संदिग्ध युवतियां

उन्होंने कहा कि इससे पहले जन सुराज के साथियों को फिर से संगठित किया जाए और उन्हें पुनः प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक जिले में जाकर लोगों से मुलाकात की जा रही है। उनसे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किन कारणों से वे पिछड़ गए और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। जन सुराज किन मुद्दों को लेकर आगे बढ़े, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, ललन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, विश्वनाथ चौधरी, सुरेंद्र गुप्ता, इंदु गुप्ता, रोहित पासवान, अभिषेक आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed