सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitin Nabin made a allegation on Pandit Jawahar Nehru, India rights in Tibet were handed over to China.

Bihar News: नितिन नवीन ने नेहरू पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंप दिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Feb 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गांधी-नेहरू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कांग्रेस सांस राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर भी टिप्पणी की। आइए जानते हैं क्या-क्या कहा?

Nitin Nabin made a allegation on Pandit Jawahar Nehru, India rights in Tibet were handed over to China.
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : एक्स/भाजपा
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोला है। बुधवार सुबह उन्होंने उन्होंने इसे ‘समझौता मिशन’ की राजनीति बताते हुए आरोप लगाया कि परिवार के हितों को देशहित से ऊपर रखा गया। नवीन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1954 में बिना किसी प्रतिफल के तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंप दिए। उन्होंने कहा कि नेहरू ने कभी 45 करोड़ भारतीयों को अपनी ‘जिम्मेदारी’ बताया था, लेकिन उनके फैसलों ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया।
Trending Videos


राजीव गांधी के कार्यकाल पर सवाल
भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय रक्षा सौदों का इस्तेमाल निजी हितों के लिए किया गया। उन्होंने दावा किया कि रक्षा सेवाओं के माध्यम से निजी बैंक खातों को भरने का काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘विदेशी शक्तियों की कठपुतली’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनावी इतिहास कथित तौर पर सीआईए फंडिंग से प्रभावित रहा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं, जिनमें कई बार सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने विदेशी नेताओं, जैसे इल्हान ओमर और निवेशक जॉर्ज सोरोस से मुलाकातों पर भी सवाल उठाए।

सोनिया गांधी को लेकर क्या कहा?
नवीन ने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) के जरिये सोनिया गांधी ने ‘सुपर प्रधानमंत्री’ की तरह काम किया और समानांतर सरकार चलाई। उन्होंने दावा किया कि इसी दौरान राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी सरकार और जॉर्ज सोरोस के नेटवर्क से फंडिंग मिली।

Bihar Vidhan Sabha Live: आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP-JDU विधायकों ने उठाया सवाल


युवा और राष्ट्रहित पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहता है। यदि उसे गुमराह करने की कोशिश की जाती है तो यह समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता अब तथाकथित ‘समझौता मिशन’ को समझ चुकी है और भविष्य में वही नेतृत्व स्वीकार करेगी जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। उन्होंने कहा कि देश की जनता राष्ट्रहित के मुद्दों पर सजग है और आने वाले समय में वही नेतृत्व चुनेगी जो देश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed