सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur cyber criminal DSP Mobile hack

Bihar Crime: समस्तीपुर में साइबर ठगों का बड़ा खेल, डीएसपी का नंबर हैक कर मांगे पैसे; लोगों से वसूली की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर में साइबर ठगों ने डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का नंबर हैक कर लोगों से पैसे मांगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लोगों को सतर्क रहने और पैसे ट्रांसफर न करने की अपील की।

samastipur cyber criminal DSP Mobile hack
साइबर अपराधी के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

समस्तीपुर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ठगों ने दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का सरकारी नंबर हैक कर लिया।

हैक किए गए नंबर के जरिए व्हाट्सएप पर लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है। जैसे ही डीएसपी के नाम पर पैसे मांगे जाने की चर्चा इलाके में फैली, पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधी डीएसपी बनकर उनके परिचितों, स्थानीय व्यवसायियों और अन्य लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। वे इमरजेंसी का बहाना बनाकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे हैं। कुछ लोगों को क्यूआर कोड भी भेजा गया, ताकि वे आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकें। हालांकि कई लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए पैसे भेजने से इनकार किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पढे़ं: नीतीश कुमार के स्वागत में बवाल: एयरपोर्ट पर विधायकों को रोका, गुस्से में भाजपा विधायक बोले- 'बर्बाद कर दूंगा'

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और साइबर सेल को जांच में लगा दिया गया है। नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सिम क्लोनिंग या सोशल इंजीनियरिंग के जरिए नंबर के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉल या मैसेज के आधार पर पैसे ट्रांसफर न करें, चाहे सामने वाला खुद को अधिकारी ही क्यों न बताए। किसी भी तरह की मांग की पुष्टि संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जरूर करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से इस तरह पैसे की मांग नहीं करता। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी गहन जांच की जा रही है। जिले की साइबर टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें और सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed