सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur diesel petrol farmers worried

Bihar: पेट्रोल-डीजल संकट से किसान परेशान, गैलन में नहीं मिल रहा ईंधन, ट्रैक्टर व पंपसेट चलाना हो रहा मुश्किल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी और गैलन में ईंधन नहीं मिलने से किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ट्रैक्टर और पंपसेट चलाने में दिक्कत आ रही है। आपूर्ति में अनिश्चितता के बीच प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने का दावा करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

samastipur diesel petrol farmers worried
किसानों को नहीं मिल रहा गैलन में तेल खेती करने सही करने कामों पर हो रही परेशानी
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत से किसानों और छोटे उद्योगों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। प्रखंड के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर गैलन में पेट्रोल-डीजल नहीं दिए जाने के कारण खासकर छोटे किसान और खेतिहर मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। तैयारी, जुताई और अन्य कृषि कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Trending Videos


छोटे उद्योगों पर पड़ रहा युद्ध का असर
ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखने लगा है। साथ ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे उद्योगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर से खेत की जुताई करना मुश्किल
बरहेता गांव के किसान शशिधर देव, कल्याणपुर के किशोर कुमार और खरसंड पश्चिमी के विद्यानंद राय सहित अन्य लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा गैलन में डीजल-पेट्रोल नहीं देने से ट्रैक्टर से खेत की जुताई करना मुश्किल हो गया है। इससे समय पर गेहूं की फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें: पैसे देकर धर्म बदलवाने की बात पर बवाल, जांच में नहीं मिला कोई प्रमाण, पादरी रिहा

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही

वहीं, स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही है। इस संबंध में बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी एलपीजी वितरकों के साथ बैठक की गई है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, पांच दिन पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया गया है और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही समीक्षा बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed