फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur Homeopathic doctor Sharp-edged weapon Slit the throat MurderPolice investigation

Bihar Crime: क्लीनिक से निकले डॉक्टर, घर नहीं पहुंचे... डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, मची सनसनी

Wed, 05 Aug 2026 04:46 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 04:46 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में 20 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा कर रहे शंभू प्रसाद सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी के गड्ढे में मिला।

विज्ञापन
samastipur Homeopathic doctor Sharp-edged weapon Slit the throat MurderPolice investigation
समस्तीपुर के डॉक्टर की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक होम्योपैथी चिकित्सक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बंगरा थाना क्षेत्र में 20 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सक का शव बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी के गड्ढे में मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साइकिल, मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त संदिग्ध चाकू बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गाछी के गड्ढे में मिला चिकित्सक का शव

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक होम्योपैथी चिकित्सक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। चिकित्सक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक गाछी के गड्ढे में मिला। शव के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 वर्षों से कर रहे थे होम्योपैथी चिकित्सा

मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के दक्ष गांव, वार्ड संख्या-10 निवासी शंभू प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 20 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे और बंगरा मुरादपुर में अपना क्लीनिक चलाते थे।

रात में क्लीनिक से नहीं लौटे, सुबह गाछी में मिला शव

मृतक के भाई ने बताया कि शंभू प्रसाद सिंह मंगलवार को रोज की तरह अपने क्लीनिक गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गाछी के एक गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शंभू प्रसाद सिंह के रूप में की। उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

घटनास्थल से मिले अहम सुराग

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की साइकिल, मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त संदिग्ध चाकू बरामद किया है। बरामद साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक और अन्य तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

परिजनों का दावा- किसी से नहीं था विवाद

परिजनों के अनुसार, शंभू प्रसाद सिंह का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। वह अपने पेशे से जुड़े रहते थे और होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है।

हत्या की वजह अब भी बनी हुई है रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, लूट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

एएसपी ने क्या कहा?

एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि चिकित्सक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed