{"_id":"6a0adcbd5d4dba90e508e4ba","slug":"samastipur-sbi-bank-mein-loot-macha-afra-tafri-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4295437-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएसपी सेंटर में पर बड़ी लूट, ग्राहक और कर्मी को बनाया बंधक; चंद मिनटों में तीन लाख समेटकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएसपी सेंटर में पर बड़ी लूट, ग्राहक और कर्मी को बनाया बंधक; चंद मिनटों में तीन लाख समेटकर भागे बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। पांच अपराधी दो बाइक से पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
लूट की घटना से मची अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
बाइक से पहुंचे पांच बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार पांच अपराधी दोपहर करीब 12 बजे ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। इनमें चार बदमाश अंदर घुस गए, जबकि एक अपराधी बाहर सड़क पर निगरानी करता रहा। अंदर प्रवेश करते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर केंद्र में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर में रखी करीब तीन लाख रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए।
लूट के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के समय ग्राहक सेवा केंद्र में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुई लूट की वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: चम्पारण को मिली बड़ी सौगात! नरकटियागंज से दरभंगा और सिकटा से मुजफ्फरपुर के लिए नई ट्रेनें शुरू
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ग्राहक सेवा केंद्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जिलेभर में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Trending Videos