सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three train include vande bharat pelted with stones glass of two coaches shattered Muzaffarpur Bihar

Bihar: मुजफ्फरपुर में डेढ़ घंटे में वंदे भारत समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, टूटे शीशे, यात्रियों में मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों पर पथराव कर दिया। घटना रामदयालुनगर स्टेशन के पास हुई, जिसमें वंदे भारत की तीन बोगियों के शीशे टूट गए। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।  

three train include vande bharat pelted with stones glass of two coaches shattered Muzaffarpur Bihar
ट्रेन पर पत्थर फेंके
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक साथ तीन ट्रेनों पर पथराव की घटना सामने आई है। पूरी घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल मुख्य खंड के रामदयालुनगर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को निशाना बनाया। घटना के बाद ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। पथराव में वंदे भारत एक्सप्रेस की तीन बोगियों के शीशे टूट गए। घटना के बाद आरपीएफ ने यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।



डेढ़ घंटे के भीतर तीन ट्रेनों पर हमला
बताया जा रहा है कि महज सवा घंटे के भीतर 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 15550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। लगातार हुई इन घटनाओं से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत की तीन बोगियों के टूटे शीशे
पथराव में वंदे भारत एक्सप्रेस की तीन बोगियों के शीशे चकनाचूर हो गए। अन्य ट्रेनों के कोचों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में डर और अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
Trending Videos


मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचते ही शुरू हुई जांच
ट्रेनों के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के बाद रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम जांच में जुट गई। यात्रियों से पूछताछ की गई और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को खंगाला गया। पुलिस पत्थर फेंकने वालों की पहचान करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: अटल पथ सर्विस लेन बंद, रात में आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर रोक; जानिए कहां-क्या बदलाव हुआ?

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन ट्रेनों पर पथराव की पुष्टि हुई है और वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच के शीशे टूटे हैं। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। आरपीएफ और जीआरपी को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वंदे भारत में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में ट्रेनों पर पथराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed