{"_id":"6a0aa54bc2335c85a401dc77","slug":"accused-of-40-lakh-rupees-jewellery-robbery-in-saran-bihar-narrowly-escaped-being-killed-in-police-encounter-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 40 लाख की लूट का खूंखार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने से बचा, दोनों घुटनों में लगी गोली, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 40 लाख की लूट का खूंखार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने से बचा, दोनों घुटनों में लगी गोली, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: सीवान जिले के जीरादेई में हुए 40 लाख रुपये के आभूषण लूटकांड के मुख्य आरोपी अंकित कुमार सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके दोनों घुटनों में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में हुए 40 लाख रुपये के आभूषण लूट के खूंखार कांड का एक मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस की सख्त कार्रवाई का शिकार बन गया। सोमवार की सुबह सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी अंकित कुमार सिंह, श्रीनिवास सिंह का बेटा, पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घुटनों में पुलिस की गोली लगने से यह अपराधी अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जामापुर लूटकांड का मुख्य आरोपी
यह वही अंकित है जिसने 6 मई को जीरादेई के जामापुर स्थित एक आभूषण दुकान में हुई लूट की वारदात में अहम भूमिका निभाई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। व्यापारी वर्ग में भी भय व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस टीम ने अंकित को घेरने की कोशिश की तो उसने बेखौफ होकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दोनों घुटनों में गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली आर-पार हो गई है।
एसपी के निर्देश पर बनी थीं चार टीमें
एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य बदमाशों को पकड़ा और लूटे गए सोने के आभूषणों के साथ हथियार भी बरामद किए।
लंबे समय से पुलिस की नजर में था अंकित
पुलिस के अनुसार, अंकित लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस की निगरानी में था। सोमवार सुबह पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया।
पटना रेफर किया गया आरोपी
घायल अंकित को पहले सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन दोनों घुटनों में गंभीर चोट आई है।
पुलिस फिलहाल आधिकारिक बयान से बची
हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मुठभेड़ को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
व्यापारियों में बढ़ रहा था डर
सीवान जैसे संवेदनशील जिले में लगातार बढ़ती लूट और आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल था। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को लोग सख्त संदेश के तौर पर देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में छिपा था पत्नी का हत्यारा, उत्तराखंड पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
अपराधियों के लिए चेतावनी
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए खुली चेतावनी माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जिले में लूट, फायरिंग और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।