Bihar: जिला परिषद कार्यालय में ‘शराब पार्टी’ का दावा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच के बाद होगी कार्रवाई
समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कुछ लोग कार्यालय के एक कमरे में टेबल के आसपास बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां शराब की बोतल और ग्लास भी नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला परिषद कार्यालय से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार्यालय परिसर के एक कमरे में टेबल के आसपास बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल और ग्लास भी नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिला परिषद कार्यालय के एक कमरे का है। वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर शराब का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टेबल पर शराब की बोतल और ग्लास दिखाई देने के कारण मामला और गंभीर हो गया है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगी हैं और सरकारी कार्यालयों में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
कर्मियों और एकाउंटेंट के शामिल होने की चर्चा
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वीडियो में जिला परिषद कार्यालय से जुड़े कुछ कर्मी और एकाउंटेंट भी मौजूद हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि कार्यालय के ही किसी कर्मचारी ने पूरे घटनाक्रम का गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला बन सकता है
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में यदि जांच के दौरान वायरल वीडियो की सत्यता सामने आती है और सरकारी कार्यालय के भीतर शराब सेवन की पुष्टि होती है, तो यह शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला माना जाएगा। इसके साथ ही यह सरकारी सेवा आचरण नियमों के भी खिलाफ होगा, जिसके तहत संबंधित लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा
डीडीसी ने दिए जांच के आदेश
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिषद अध्यक्ष ने भी मांगी कार्रवाई
जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने भी मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर डीडीसी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय की गरिमा बनाए रखना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।