{"_id":"6981559c3f40746bb604a16d","slug":"sho-accused-assaulting-businessman-in-police-station-darbhanga-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3910784-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: थानाध्यक्ष पर व्यवसायी से थाने में मारपीट का आरोप, एसएसपी ने एसडीपीओ को दिया जांच का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: थानाध्यक्ष पर व्यवसायी से थाने में मारपीट का आरोप, एसएसपी ने एसडीपीओ को दिया जांच का निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार
Darbhanga News: दरभंगा में दवा व्यवसायी ने कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष और एसआई पर थाने में मारपीट व धमकी का आरोप लगाया है। एसएसपी ने शिकायत को गंभीर मानते हुए एसडीपीओ से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कुशेश्वरस्थान थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा में बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार पर महिला डॉक्टर से गाली-गलौज का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी और एसआई मनोज कुमार शर्मा पर एक दवा व्यवसायी से थाने में मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में व्यवसायी ने एसएसपी से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है।
Trending Videos
सीसीटीवी फुटेज में घटना दर्ज होने का दावा
दवा व्यवसायी आनंद खेतान ने एसएसपी को दिए आवेदन में कहा है कि थाने में हुई पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। उन्होंने फुटेज की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलते ही एसएसपी ने मामले की जांच का निर्देश बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर चौधरी को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालान की जानकारी लेने गए थे थाना
आवेदन के अनुसार, आनंद खेतान एक फरवरी को दो दिन पूर्व कटे चालान के संबंध में जानकारी लेने कुशेश्वरस्थान थाना पहुंचे थे। उस समय थानाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। वहां तैनात एसआई अंशु कुमारी से पूछताछ के दौरान कथित तौर पर बदतमीजी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह बिना कोई विवाद किए अपनी दुकान लौट गए।
दोबारा थाने पहुंचने पर बढ़ा विवाद
कुछ देर बाद थानाध्यक्ष के आने की सूचना मिलने पर आनंद खेतान फिर थाना पहुंचे। आरोप है कि उन्हें देखते ही एसआई अंशु कुमारी ने अभद्र व्यवहार किया और चौकीदार से उनका मोबाइल जब्त करवा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर उनके भाई सतीश खेतान भी थाना पहुंच गए।
कम्प्यूटर रूम में बंद कर मारपीट का आरोप
व्यवसायी का आरोप है कि इसके बाद एसआई मनोज कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें कम्प्यूटर रूम में बंद कर मारपीट की। बाजार के अन्य व्यवसायियों के जुटने पर पीआर बांड बनाकर दोनों को छोड़ा गया।
पढ़ें- Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति
धमकी देने का भी लगाया आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि थाने से निकलते समय एसआई मनोज कुमार शर्मा और एसआई अंशु कुमारी ने धमकी दी कि यदि इस घटना की शिकायत किसी अधिकारी या मीडिया से की गई तो महिला एसआई के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाकर जेल भेज दिया जाएगा।
इस पूरे मामले पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा है कि आरोपों की जांच बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर चौधरी को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
