फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tajpur-samastipur-voter-list-revision-protest-cpiml-gyanesh-kumar-effigy

बिहार: समस्तीपुर में एसआईआर के विरोध में माले का प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार समेत मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 05:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

समस्तीपुर के ताजपुर में SIR के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। माले ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दोबारा जोड़ने की मांग की।

विज्ञापन
tajpur-samastipur-voter-list-revision-protest-cpiml-gyanesh-kumar-effigy
समस्तीपुर के ताजपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का पुतला दहन करते माले का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में मंगलवार को भाकपा माले की ओर से विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। शाहपुर बघौनी से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए मदरसा चौक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संयुक्त पुतला फूंका।

सभा की अध्यक्षता भाकपा माले नेता सह इनौस के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने की, जबकि संचालन मो. शाद तौहीदी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इससे पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन

पात्र मतदाताओं के नाम फिर जोड़ने की मांग
सभा में वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची से किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। योग्य मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने, प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। वक्ताओं ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण ऐसी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए, जिसमें किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित होने की आशंका न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

सात और आठ अक्टूबर को भी आंदोलन
माले नेताओं ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सात अक्टूबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ताजपुर अस्पताल चौक से प्रखंड चौक तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद आठ अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में विरोध मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाकपा माले नेताओं ने दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संयुक्त पुतले का दहन किया। माले नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो. रहमान, मो. नासीर, मो. तनवीर, मो. मुखलिस तौहीदी, मो. बसाम, मो. सुलेमान, मो. सोनू, फरहादूल होदा, मो. राजू, मो. आदिल, मो. जहांगीर, सदरुल होदा सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले और इनौस कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed