सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Administration on Alert Mode for NEET Exam; Tight Vigilance Across Test Centers

Bihar News: नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक कड़ी निगरानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

मधुबनी में NEET 2026 परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है, जबकि साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है।

Administration on Alert Mode for NEET Exam; Tight Vigilance Across Test Centers
नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा स्वयं परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सदर डीएसपी अमित कुमार ने रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान

अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात और निगरानी व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed