सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two smugglers were arrested by ssb and madhubani police with 13lakhs nepali currency in madhubani,Bihar news

Bihar News: तेरह लाख से अधिक की नेपाली करंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व मधुबनी पुलिस ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और मधुबनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर भारत में करेंसी पहुंचाने की फिराक में थे।

Two smugglers were arrested by ssb and madhubani police with 13lakhs nepali currency in madhubani,Bihar news
नेपाली करंंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और मधुबनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 लाख रुपये की नेपाली करंसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयनगर स्थित इंडो-नेपाल सीमा के जानकी नगर के समीप की गई।

Trending Videos

भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही दोनों को पकड़ा गया
खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर लंबे समय से अवैध गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में नेपाली करंसी लेकर आ रहे थे और मधुबनी के उमगांव में एक व्यापारी को सौंपने वाले थे। इसी दौरान एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने पिलर संख्या 277/1 के पास, नो-मैंस लैंड से करीब 20 मीटर अंदर भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट

गिरफ्तार तस्कर मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। एसएसबी जवानों ने तलाशी के बाद दोनों को जब्त करेंसी के साथ कस्टम विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।

एसएसबी के कमांडेंट एस. भंडारी ने बताया कि सीमा पर कड़ी निगरानी और जवानों की मुस्तैदी के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आगे भी गश्त और सख्ती जारी रहेगी और किसी भी हाल में तस्करों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि खुली सीमा के कारण न केवल सामान की तस्करी, बल्कि विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश के मामले भी सामने आते रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा बल लगातार अलर्ट मोड में रहकर ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed