सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Officials rush to repair dilapidated roads ahead of Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrival vaishali

Bihar News: सीएम नीतीश के दौरे का असर, रातों-रात चमकी सड़कें, वर्षों की समस्या तीन दिन में हल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली महोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले वर्षों से जर्जर सड़कों की आनन-फानन में मरम्मत शुरू कर दी गई है। प्रशासन के दबाव में तेजी से काम तो हो रहा है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। 

Officials rush to repair dilapidated roads ahead of Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrival vaishali
जर्जर सड़क को ठीक करते लेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आज शाम को वैशाली पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पहले जिला प्रशासन युद्धस्तर पर सड़कों की मरम्मत करवा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दशक बाद तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं।

Trending Videos


लंबे समय से खराब थी सड़कें
जिला मुख्यालय हाजीपुर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं। इन खराब सड़कों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन पहले इनकी मरम्मत नहीं कराई गई थी। अब मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर इन सड़कों का कायाकल्प होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता पर उठाए जा रहे सवाल
जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों पर सड़क निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों द्वारा दर्जनों मजदूरों को लगाकर तेजी से गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। हाजीपुर मुख्यालय से वैशाली की दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे थे, जिससे छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती थी। मरम्मत कार्य में जेसीबी और रोड रोलर जैसी मशीनें तेजी से लगाई गई हैं। हालांकि, स्थानीय निवासियों द्वारा इस मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नालंदा में मंदिर प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा, SHO सस्पेंड, घटनास्थल का DGP ने किया मुआयना

पिछले तीन दिनों से जारी है मरम्मत का काम

सड़क मरम्मत कार्य में लगे जेसीबी मशीन चालक अंशु कुमार ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वैशाली आगमन के कारण ही इन जर्जर सड़कों की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वैशाली के कार्यक्रम स्थल से लेकर हाजीपुर मुख्यालय तक की जर्जर सड़कों की मरम्मत पिछले तीन दिनों से जारी है। अंशु कुमार के अनुसार, मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने में अब कुछ ही समय शेष है। इसलिए जहां तक संभव हो, जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed