सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Speaker Prem Kumar formed assembly committees VIP MLA Anant Singh Bihar Politics Patna Politics News

Bihar Politics: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 31 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार विधान सभा की कई समितियों का गठन कर दिया है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों को सदस्य बनाया गया है। खास बात यह है कि लिस्ट में बाहुबली अनंत सिंह का भी नाम है। 

Speaker Prem Kumar formed assembly committees VIP MLA Anant Singh Bihar Politics Patna Politics News
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए विभिन्न विधानसभा समितियों का गठन कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 20 समितियों का गठन किया गया है, जिनके सभापतियों की भी घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार, नियम समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति की कमान स्वयं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार संभालेंगे। वहीं अन्य समितियों के लिए अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब इन विधायकों को विधायकों का दर्जा मिल गया है। पुस्तकालय समिति की सभापति ज्योति देवी (बाराचट्टी) बनाई गई हैं। याचिका समिति की जिम्मेदारी जनक सिंह (तरैया) को दी गई है। प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) होंगे, जबकि राजकीय आश्वासन समिति की कमान दामोदर रावत (झाझा) को सौंपी गई है।

Trending Videos


प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरेन्द्र कुमार पांडेय (कुचायकोट) बनाए गए हैं। जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति की जिम्मेदारी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (गोपालपुर) को दी गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति के सभापति संतोष कुमार निराला (राजपुर) होंगे। निवेदन समिति की कमान सिद्धार्थ सौरव (बिक्रम) को दी गई है, जबकि महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति अश्वमेध देवी (समस्तीपुर) बनाई गई हैं। आचार समिति के सभापति संजीव चौरसिया (दीघा) होंगे। गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति के सभापति फैसल रहमान (ढाका) बनाए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिम्मेदारी अवधेश सिंह (हाजीपुर) को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Stampede: 'कोय इंतजाम नहीं था, कोय पुलिस नहीं था...', मंदिर भगदड़ में जिंदा बचने वालों ने बताया हाल

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति अख्तरुल ईमान (अमौर) होंगे, जबकि पर्यटन उद्योग संबंधी समिति की कमान मनोरंजन सिंह (एकमा) को सौंपी गई है। शून्यकाल समिति के सभापति माधव आनंद (मधुबनी) बनाए गए हैं। इसके अलावा बिहार विरासत विकास समिति की सभापति रेणु देवी (बेतिया) होंगी, जबकि कारा सुधार समिति की जिम्मेदारी निशा सिंह (प्राणपुर) को दी गई है। विधान सभा की इन समितियों के गठन के बाद अब विभिन्न विषयों पर निगरानी और समीक्षा का कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


दोनों डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष किस समिति के सदस्य बने?
इनके अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, राणा रणधीर, संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी, राजू तिवारी,  को विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है। 

आईपी गुप्ता, चेतन आनंद, संदीप सौरभ किस समिति के सदस्य बने?
विपक्ष के विधायक आईपी गुप्ता, जदयू विधयक चेतन आनंद, कलाधर मंडल, रत्नेश सदा, सिद्धार्थ पटेल को याचिका समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं विधायक संदीप सौरभ, विशाल कुमार, सूबेदार दास, अरुण मांझी, नागेंद्र चंद्रवंशी राजकीय आश्वासन समिति का सदस्य बनाया गया है।

बाहुबली अनंत कुमार सिंह को किस समिति का सदस्य बनाया गया?
जदयू विधायक बाहुबली अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाय गया है। अनंत सिंह के साथ इस समिति में विशाल प्रशांत, पप्पू कुमार वर्मा, आदित्य कुमार, नचिकेता, संजय कुमार पांडेय में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed