सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Education Minister statement TRE-4 notification will be released in July Bihar Teacher news bihar news

Bihar Teacher : जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, हर साल मिलेगी सरकारी नौकरी; शिक्षा मंत्री का दावा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 28 May 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar :TRE-4 के लिए बिहार में लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। ऐसे में यह खबर उनके लिए है जो शिक्षक की बहाली का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए एक नई घोषणा की है। 

Education Minister statement TRE-4 notification will be released in July Bihar Teacher news bihar news
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार में जुलाई महीने में टीआरई-4 की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग इसके नोटिफिकेशन को जारी करने की आखिरी तैयारियों में जुटा है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि हर हाल में जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे दिए गए हैं।



सीटों की संख्या पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?
शिक्षक बहाली के संबंध में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पहले टीआरई-4 के जरिए लगभग 46 हजार शिक्षकों की भर्ती होनी थी। लेकिन फिलहाल लगभग 20 हजार पदों पर बहाली आएगी। हालांकि, जब शिक्षा मंत्री से सटीक संख्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार पर्याप्त और उचित संख्या में बहाली निकाली जाएगी, जिससे किसी भी योग्य अभ्यर्थी को निराशा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, पांच लापता; 14 सवार में ज्यादा महिलाएं
विज्ञापन
Trending Videos


हर साल आएगी वैकेंसी, नए और पुराने दोनों अभ्यर्थियों को फायदा
बिहार सरकार ने अब एक दूरगामी नीति बनाई है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती करने का है। इस योजना के तहत अब हर साल लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से दो बड़े फायदे होंगे। पहला फायदा यह होगा कि जो छात्र हर साल अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे, उन्हें वैकेंसी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। और दूसरा फायदा यह होगा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन किसी वजह से पहले नहीं हो पाया, उन्हें अपनी कमियों को सुधार कर बार-बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?

2030 तक बिहार में होंगे 6.80 लाख शिक्षक
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बिहार में पिछले तीन चरणों के तहत बड़े पैमाने पर शिक्षकों कि नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 2.50 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इन भर्तियों के बाद बिहार में सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या लगभग 5.80 लाख पहुंच चुकी है। अब सरकार की नई प्लानिंग के अनुसार, साल 2030 तक राज्य में शिक्षकों की कुल संख्या 6.80 लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, इसलिए अभ्यर्थी अपनी तैयारी तेज कर दें। जुलाई में कभी भी इसका विस्तृत विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed