फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya army family house robbery elderly couple attacked panchanpur tikari bihar news

Bihar: फौजी के घर में डकैती, विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को पीटा; लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

Mon, 20 Jul 2026 11:21 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:21 PM IST
सार

Bihar News: गया जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र में एक फौजी परिवार के घर डकैतों ने धावा बोलकर बुजुर्ग दंपती पर हमला किया और लाखों रुपये के जेवर व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना में 75 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
gaya army family house robbery elderly couple attacked panchanpur tikari bihar news
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के टिकारी अनुमंडल अंतर्गत पंचानपुर थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक फौजी परिवार के घर धावा बोलकर बुजुर्ग दंपती पर हमला किया और लाखों रुपये के जेवर व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हमले में 75 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मेडिकल जांच कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रात के सन्नाटे में घर में घुसे 10 से 12 बदमाश
घटना देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 10 से 12 की संख्या में बदमाश मुंह ढंककर घर में घुसे। पहले उन्होंने कमरों को अपने कब्जे में लिया, फिर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की नींद खुल गई।
विज्ञापन


'पहचानती हूं' कहते ही बुजुर्ग महिला पर हमला
परिजनों के अनुसार, महिला ने शोर मचाया और बदमाशों से कहा कि वह उन्हें पहचानती हैं। इसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर उनका गला दबाया और डंडों से बेरहमी से पिटाई की। हमले में महिला के हाथ की हड्डियां टूट गईं और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही चोटों की प्रकृति और अन्य तथ्यों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बेटे सेना में, घर पर अकेले थे बुजुर्ग माता-पिता
पीड़ित परिवार के तीनों बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। घटना के समय घर पर केवल बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद उनका बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल महिला को पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

छह महीने पहले भी हुई थी चोरी
परिवार का कहना है कि लगभग छह महीने पहले दशहरा के दौरान भी उनके घर चोरी हुई थी। उस समय भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। अब दूसरी बार हुई इस वारदात ने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड करेगा जांच
घटना की सूचना मिलते ही टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को सुरक्षित रखते हुए परिजनों को सामान नहीं छूने की सलाह दी है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जाएगी, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके और चोरी हुए सामान का सही आकलन किया जा सके।


यह भी पढ़ें: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed