सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad Crime: Mother Kills Two Children by Poisoning Laddoos

Bihar Crime: औरंगाबाद में दो मासूमों की मौत का सनसनीखेज खुलासा, मां ने ही लड्डू में जहर देकर ली बच्चों की जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Aurangabad Crime: औरंगाबाद के पथरा गांव में दो मासूम बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में मां ने ही लड्डू में बच्चों को जहर देने की बात स्वीकार की। घरेलू विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

Aurangabad Crime: Mother Kills Two Children by Poisoning Laddoos
पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड अंतर्गत खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव से दो मासूम बच्चों की मौत का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। मामले की जांच में सामने आया कि जिन बच्चों की मौत पर पूरा गांव शोक में डूबा था, उनकी मौत की जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि उनकी अपनी मां ही निकली।

Trending Videos

 
8 दिसंबर 2025 को जहरीला लड्डू खाने से हुई थी मौत
घटना 8 दिसंबर 2025 की है, जब दिव्यांशु कुमार (8) और उसकी आठ माह की बहन अंशिका कुमारी की मौत जहरीला लड्डू खाने से हो गई थी। उस समय बच्चों की मां ने पुलिस को बताया था कि घर के बाहर खेल रहे बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड्डू दिया था, जिसे उसने खुद खाया और बहन को भी खिला दिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान दाउदनगर के अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
दोनों बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान मां के बयान और परिस्थितियों में विरोधाभास सामने आने लगे। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चलने लगीं। पुलिस के अनुसार, शुरूआत में मां लगातार गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई।


 
घटना के 28 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा
घटना के 28 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में उनकी मां संयुक्ता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। वह पथरा गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी है, जबकि उसका पति बाहर काम करता है। पुलिस के अनुसार, मां ने ही दोनों बच्चों को जहर देकर मारने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें- रेलखंड हादसा: एक रेलवे फाटक तोड़कर दूसरे में अटकी बेकाबू कार, घंटों तक थमे रेलगाड़ियों के पहिए; चालक फरार
 
घरेलू विवाद बना वारदात की वजह
दाउदनगर के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि पति से घरेलू विवाद के कारण उसका अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी पति से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने गेहूं में देने के लिए छत पर रखी जहर की गोली को लड्डू में मिलाकर दोनों बच्चों को खिला दिया।
 
इलाज के दौरान दोनों बच्चों की हुई मौत
जहर खाने के बाद आठ माह की अंशिका की तबीयत तुरंत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं दिव्यांशु की हालत गंभीर होने पर उसे रात में ही दाउदनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मध्यरात्रि में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed