सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   gaya junction redevelopment 45 days block trains cancelled and diverted railway update

Indian Railway: गया जंक्शन पर 45 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई के बदले रास्ते, यहां देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

गया जंक्शन पर मेजर रिडेवलपमेंट काम के चलते प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर 45 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। पटना-गया पैसेंजर ट्रेन इस दौरान पूरी तरह रद्द रहेगी, जबकि इंटरसिटी, एक्सप्रेस और मेमू समेत कई ट्रेनें नए रूट से या छोटे रूट पर चलेंगी।

gaya junction redevelopment 45 days block trains cancelled and diverted railway update
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

गया जंक्शन पर मेजर रिडेवलपमेंट कार्य के चलते प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक कुल 45 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ बदले हुए रास्ते से चलेंगी और कुछ का आंशिक समापन या आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

Trending Videos


रद्द की गई ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 53213/53214 पटना–गया–पटना पैसेंजर – 05.02.26 से 21.03.26 तक रद्द रहेगी।

बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  1. 13243 पटना–भभुआ रोड इंटरसिटी (05.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: पटना–आरा–सासाराम–भभुआ रोड

  2. 13244 भभुआ रोड–पटना इंटरसिटी (05.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: भभुआ रोड–सासाराम–आरा–पटना

  3. 14223 राजगीर–वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (04.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: राजगीर–पटना–आरा–सासाराम–डीडीयू–वाराणसी

  4. 14224 वाराणसी–राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (04.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: वाराणसी–डीडीयू–सासाराम–आरा–पटना–राजगीर

  5. 13330 पटना–धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस (04.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: पटना–फतुहा–इसलामपुर–नटेसर–तिलैया–पैमार–बंधुआ–धनबाद

  6. 13329 धनबाद–पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस (04.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: धनबाद–बंधुआ–पैमार–तिलैया–नटेसर–इसलामपुर–फतुहा–पटना

  7. 18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस (05.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: बख्तियारपुर लिंक केबिन–करनौती हाल्ट–राजगीर–तिलैया–पैमार–बंधुआ

  8. 18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (05.02.26 से 21.03.26 तक)
    रास्ता: बंधुआ–पैमार–तिलैया–राजगीर–करनौती हाल्ट–बख्तियारपुर लिंक केबिन


    आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ वाली ट्रेनें

  9. 22410 आनंद विहार–गया गरीबरथ एक्सप्रेस
    (07.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक समापन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. में

  10. 22409 गया–आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस
    (08.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से

  11. 14260 लखनऊ–गया एकात्मता एक्सप्रेस
    (07.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक समापन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. में

  12. 14259 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस
    (08.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से

  13. 14262 लखनऊ–गया एकात्मता एक्सप्रेस
    (05.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक समापन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. में

  14. 14261 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस
    (06.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से

  15. 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस
    (07.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक प्रारंभ मानपुर से दोपहर 12.55 बजे

  16. 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस
    (09.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक समापन मानपुर में सुबह 05.50 बजे

  17. 63243, 63247, 63249 और 63395 पटना–गया मेमू
    (05.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक समापन चाकंद में

  18. 63248, 63250, 63254 और 63396 गया–पटना मेमू
    (05.02.26 से 21.03.26 तक) – आंशिक प्रारंभ चाकंद से

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed