सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Nawada District and Sessions Judge Shilpi Soni dies of heart attack took charge 6 months ago

Bihar News: नवादा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी का हार्ट अटैक से निधन, 6 महीने पहले संभाला था चार्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: नवादा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का शुक्रवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मामले को लेकर फॉरेंसिक जांच जारी है।
 

Bihar Nawada District and Sessions Judge Shilpi Soni dies of heart attack  took charge 6 months ago
नवादा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज (मृतक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के नवादा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नवादा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Trending Videos


तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात तबीयत खराब होने पर जिला जज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनकी मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे अधिकारी
जिला जज के निधन की सूचना मिलते ही नवादा के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही नवादा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी भी अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। इस अचानक हुई घटना से पूरे न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है।

फॉरेंसिक जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया है। टीम अस्पताल पहुंचकर मौत की परिस्थितियों और संबंधित मेडिकल दस्तावेजों की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  ताड़ी का पैसा मांगना पड़ा भारी, नशेड़ी ने युवक को सीने में चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

परिजनों के नवादा पहुंचने का इंतजार
बता दें कि शिल्पी सोनी राज ने लगभग छह महीने पहले ही नवादा जिले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपने अल्प कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई थी। फिलहाल उनके परिजनों के नवादा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed