सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Corrupt sub-inspector arrested red-handed in Nawada for demanding bribe to help with a case diary

Bihar News: नवादा में घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, केस डायरी की मदद में मांग रहा था घूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2026 में यह दूसरा मामला है, जबकि रंगे हाथ गिरफ्तारी से जुड़ा यह साल का पहला ट्रैप केस है। 

Bihar News: Corrupt sub-inspector arrested red-handed in Nawada for demanding bribe to help with a case diary
नवादा में घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवादा जिले के अकबरपुर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा पर एक मामले में केस डायरी में मदद करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी न करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

Trending Videos


केस डायरी में मदद के नाम पर वसूली
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना को नवादा निवासी विकास कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अकबरपुर थाना कांड संख्या 484/25 में उनके बहनोई और भगना को गिरफ्तार न करने तथा केस डायरी में अनुकूल सहयोग देने के लिए दरोगा प्रमोद कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद ब्यूरो ने गुप्त जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना गेट पर हुई कार्रवाई
आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को जैसे ही आरोपी दरोगा ने अकबरपुर थाना के गेट पर परिवादी से 25 हजार रुपये लिए, निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।

पढ़ें: NIA ने किशनगंज में PFI कनेक्शन पर छापा मारा, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

2026 का पहला ट्रैप मामला
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 में यह दूसरा मामला है, जबकि रंगे हाथ गिरफ्तारी से जुड़ा यह साल का पहला ट्रैप केस है। गिरफ्तार दरोगा से पूछताछ के बाद उसे पटना स्थित विशेष निगरानी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

जनता से की गई अपील
निगरानी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 0612-2215344 या व्हाट्सएप नंबर 9473494167 पर सूचना दे सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed