सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jehanabad News: Body of 16-year-old boy found hanging from tree, investigation underway into murder or suicide

Bihar News: पेड़ से लटका मिला 16 साल के लड़के का शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Jehanabad News: जहानाबाद के काको बाजार क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर अंकुश कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Jehanabad News: Body of 16-year-old boy found hanging from tree, investigation underway into murder or suicide
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के काको बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र निवासी शशि भूषण राम के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Trending Videos

 
परिजनों की तलाश के बाद सामने आई घटना
मृतक के पिता शशि भूषण राम ने बताया कि उनका पुत्र रविवार दोपहर खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ के पास शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हार्डवेयर दुकान को लेकर लगाया गया आरोप
परिजनों का आरोप है कि अंकुश ने एक हार्डवेयर दुकान से कुछ सामान लिया था, जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने हार्डवेयर दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पढ़ें- Bihar News: भागलपुर व्यवहार न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की ईमेल धमकी; खाली कराया गया परिसर, सुरक्षा कड़ी
 
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम पर टिकी स्थिति
सूचना पाकर काको थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का।
 
परिवार में कोहराम, इलाके में शोक
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed