{"_id":"69eb31d62564c29bc70ea64f","slug":"bihar-news-jehanabad-body-of-missing-youth-found-in-dispute-over-stubble-burning-suspicion-of-murder-gaya-news-c-1-1-noi1378-4203936-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
जहानाबाद जिले में तीन दिन से लापता 30 वर्षीय अरुण कुमार का शव परस बीघा थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव के बधार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति से गेहूं की पलारी जलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अरुण अचानक लापता हो गए थे।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में तीन दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। उनका शव परस बीघा थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव के बधार से शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
गेहूं की पलारी जलाने को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, अरुण कुमार का गांव के ही एक व्यक्ति से गेहूं की पलारी जलाने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद से वह अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग खेत की ओर गए, तो बधार में एक शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह अरुण कुमार का निकला। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति से अरुण का विवाद हुआ था, उसी ने उनकी हत्या की है। इस आरोप के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक
शरीर पर नहीं मिले गंभीर चोट के निशान
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X