{"_id":"69eb6741dafca283760a8759","slug":"bpsc-71st-main-examination-starts-bpsc-exam-bpsc-2026-bpsc-mains-patna-bihar-news-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा कल से शुरू, राजधानी पटना के 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा कल से शुरू, राजधानी पटना के 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। साथ ही परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार, 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। राजधानी पटना के 22 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली यह परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इस बार बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों के लिए 13,024 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar: विधानसभा से महागठबंधन के चार विधायक गायब रहेंगे या ज्यादा? जानिए, क्या है बिहार में विधायकों का गणित
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के प्रथम दिन यानी 25 अप्रैल, शनिवार को दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी। प्रथम पाली में सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में निबंध पत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ली जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा
अगली परीक्षा का यह है सिड्यूल
बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार इसके बाद 27 अप्रैल यानी सोमवार को आयोजित दूसरे दिन की परीक्षा सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।तीसरे दिन यानी मंगवार 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन के द्वितीय पत्र की है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी। चौथे दिन यानी बुधवार 29 अप्रैल को एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं, पांचवें दिन यानी गुरूवार 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी।
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम
बिहार लोक सेवा आयोग का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। आयोग का सख्त निर्देश है कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उनको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X