{"_id":"69efd57d85e5853d9c098463","slug":"several-injured-in-car-accident-in-patnas-bihta-weapons-seized-patna-news-c-1-1-noi1449-4218778-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मौत बनकर दौड़ी कार, ग्रामीणों को रौंदा; पुलिस ने पकड़ी गाड़ी तो अंदर का नजारा देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मौत बनकर दौड़ी कार, ग्रामीणों को रौंदा; पुलिस ने पकड़ी गाड़ी तो अंदर का नजारा देख उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पीछा कर कार को जब्त कर लिया, हालांकि आरोपी फरार हो गए।
पटना में अनियंत्रित कार का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है, जहां एक अनियंत्रित कार की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया पथराव
हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने कार पर जमकर पथराव कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग हंगामा करने लगे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।
भागने की कोशिश, पुलिस ने वाहन किया जब्त
हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा कर उसे जब्त कर लिया। हालांकि कार में सवार सभी लोग फरार होने में सफल रहे। जब पुलिस ने जब्त कार की तलाशी ली तो उसमें से दो पिस्टल, 15 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद हुए। इसके बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
सीएम के दौरे से पहले चल रही थी जांच
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर पहले से ही पुलिस चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चला रही थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राघोपुर में लोगों को टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन से पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना में घायल लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X