Bihar: बिहार में खूनी खेल, कमरे में मां और दो मासूम बच्चों का रस्सी से बंधा मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के बाझिला गांव में एक घर के कमरे से मां और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालत में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों के शव एक रस्सी से बंधे हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के बाझिला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के कमरे में मां और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। तीनों के शव एक रस्सी से बंधे हुए पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
कमरे में मिले तीनों के शव, इलाके में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में मातम का माहौल बन गया।
जमीन विवाद में हत्या का आरोप
परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए पट्टीदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पति ने सुनाई पूरी आपबीती
मृतका के पति संतोष कुमार साह उर्फ मिठाईलाल साह ने बताया कि वह कल अपने एक भाई के साथ शादी के कैटरिंग के काम से बाहर गए हुए थे और देर रात तक वहीं रहे। सुबह जब घर लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला, जिससे उन्हें शक हुआ। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई है और तीनों को एक रस्सी से बांधकर रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को उनके पट्टीदारों ने अंजाम दिया है, जिनसे उनका पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी उनके परिवार को परेशान किया जाता रहा है।
गोतनी ने भी जताई हत्या की आशंका
मृतका की गोतनी ने बताया कि सुबह उठने से पहले उनका कमरा भी बाहर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलने के बाद जब बाहर निकलीं तो देखा कि रीता, वैष्णवी और कन्हैया की फंदे से मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने भी इस घटना के लिए पट्टीदारों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम बुलाई गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।
दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को डिटेन किया है और उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X